Why in News?
Under Canada’s G7 presidency, the 51st G7 submit took place in Kananaskis, Alberta.
G7 बैठक – कनाडा, कोनानास्किस शहर में भारत के प्रधानमंत्री को आमंत्रित सदस्य (Guest Invitee) के रूप में बुलाया गया। बैठक में G7 देशों ने इज़राइल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया और कहा कि: “इज़राइल को अपने देश की रक्षा का पूरा अधिकार है।”
भारत और कनाडा ने अपने-अपने उच्चायोग (High Commissions) को ओटावा और नई दिल्ली में पुनः खोलने पर सहमति जताई। (पुराने कनाडाई प्रधानमंत्री: जस्टिन ट्रूडो (India does not share good relation with Canada during his tenure), New Canadian President Mark Carney उन्होंने भारत से अच्छे संबंधों की इच्छा जताई है।)
परिचय (Introduction)
G7 (Group of Seven) विश्व की सात प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं का एक अनौपचारिक समूह है। इसकी स्थापना 1975 में की गई थी, जब पहली बार फ्रांस में इन देशों की बैठक हुई थी। प्रारंभ में इसे G6 कहा जाता था, कनाडा के शामिल होने के बाद यह G7 बना। रूस के शामिल होने पर 1997 में यह G8 बना, लेकिन 2014 में रूस को निलंबित कर फिर से G7 हो गया।

🌍 G7 के सदस्य देश (Members of G7):
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
यूनाइटेड किंगडम (UK)
फ्रांस
जर्मनी
इटली
कनाडा
जापान
🎤यूरोपीय संघ (EU) भी प्रतिभागी के रूप में शामिल होता है लेकिन पूर्ण सदस्य नहीं है।
उद्देश्य (Objectives):
वैश्विक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना
जलवायु परिवर्तन,
आतंकवाद,
गरीबी और स्वास्थ्य जैसे वैश्विक मुद्दों पर सहयोग
लोकतंत्र,
मानवाधिकार और मुक्त बाजार की रक्षा करना
प्रमुख विशेषताएँ (Key Features):
कोई स्थायी सचिवालय नहीं कोई औपचारिक संधि नहीं – सिर्फ विचार-विमर्श और नीति समन्वय घूर्णन अध्यक्षता प्रणाली – हर वर्ष अलग देश मेज़बान होता है
🇮🇳 भारत और G7 (India and G7):
भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में भारत को G7 सम्मेलनों में विशेष आमंत्रित अतिथि (Guest Invitee) के रूप में बुलाया गया है।
G7 हाइली इंडेब्टेड पूअर कंट्रीज़ (HIPC) के विपरीत भारत एक प्रगतिशील अर्थव्यवस्था (emerging economy) है।
2022 (जर्मनी), 2023 (जापान), और 2024 (इटली) के शिखर सम्मेलनों में भारत आमंत्रित रहा।
G7 की वैश्विक भूमिका में गिरावट:
40 वर्ष पहले G7 देश विश्व की GDP का 82% योगदान देते थे। वर्तमान में यह घटकर लगभग 42% रह गया है। वैश्विक दक्षिण (Global South) और G20 जैसे मंचों की प्रासंगिकता बढ़ी है।
UPSC Prelims Style प्रश्न
प्रश्न 1:
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन G7 के बारे में सही नहीं है?
A. इसमें सात विकसित देश सदस्य हैं।
B. इसका स्थायी सचिवालय ब्रसेल्स में स्थित है।
C. यह एक अनौपचारिक संगठन है।
D. भारत इसका सदस्य नहीं है।
उत्तर: B. इसका स्थायी सचिवालय ब्रसेल्स में स्थित है। (G7 का कोई सचिवालय नहीं है)
प्रश्न 2:
G7 की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A. 1971
B. 1975
C. 1985
D. 1991
उत्तर: B. 1975
प्रश्न 3:
G7 और G20 में मुख्य अंतर क्या है?
A. G7 में केवल एशियाई देश हैं
B. G20 में केवल अफ्रीकी देश हैं
C. G7 अधिक प्रतिनिधिक संगठन है
D. G20 में उभरती अर्थव्यवस्थाएँ भी शामिल हैं
उत्तर: D. G20 में उभरती अर्थव्यवस्थाएँ भी शामिल हैं
UPSC Mains Style प्रश्न:
प्रश्न 1:
“G7 समूह विश्व व्यवस्था में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है।”
इस कथन की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। भारत की भूमिका के संदर्भ में उत्तर दीजिए।
प्रश्न 2:
“G7 और G20 के बीच तुलना करते हुए बताइए कि भारत जैसे देशों के लिए कौन सा मंच अधिक प्रासंगिक है?”
प्रश्न 3:
“भारत को वैश्विक मंचों पर आमंत्रित सदस्य के रूप में बुलाया जाना इसकी उभरती शक्ति को दर्शाता है।” इस कथन की पुष्टि कीजिए, और भारत की विदेश नीति की दृष्टि से इसका महत्त्व स्पष्ट कीजिए।